पड़ोसी देश में पुरुषों से ज्यादा जीवित रहती हैं महिलाएं

न्यूज डेस्क

वैसे तो दुनियाभर में महिलाओं की उम्र पुरुषों से ज्यादा होती है, लेकिन पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एक सरकारी अध्यन में खुलासा हुआ है कि यहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जीवित रहती है।

1971 में देश की आजादी के बाद से बांग्लादेश के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 25 साल बढ़ गई है। दुनिया की जानी मानी समाचार एजेंसी में शुमार सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बांग्लादेश सैंपल वाइटल स्टैटिस्टिक्स 2018’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 के 72 साल की तुलना में बांग्लादेशियों की 2018 में औसत जीवन अवधि बढ़कर 72.3 साल हो गई।

बांग्लादेश में हैं 8.27 करोड़ महिलाएं

बांग्लादेश की इस साल जनवरी में जनसंख्या 16.557 करोड़ हो गई हैं, जिसमें पुरुषों की संख्या 8.287 करोड़ और महिलाओं की 8.27 करोड़ है।
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक साल 2016 में महिलाओं की वैश्विक आबादी की औसत उम्र 72 साल थी, लेकिन लैंगिक आधार पर महिलाओं की औसत उम्र 74 साल दो महीने थी, जबकि पुरुषों की औसत उम्र 69 साल आठ महीने थी।

Related Articles

Back to top button