Video: विधानसभा पहुंचे बर्खास्त मंत्री से धक्का-मुक्की

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। हाल में ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा से इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने उनको बर्खास्त कर दिया था।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए राजेन्द्र गुढ़ा पर आज एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के बाद गुढ़ा आज विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे।

उसके बाद सदन में हंगामा हो गया था। गुढ़ा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी से भिड़ पड़े थे। उसके बाद सदन में जमकर बवाल हुआ।

गुढ़ा की आक्रामकता और सदन में हुए हंगामे के बाद कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए राजेन्द्र गुढ़ा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। गुढ़ा ने दावा किया कि ये ‘लाल डायरी’ खुली तो अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) में राजनीतिक विस्फोट होगा।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा जा सकता है कि गुढ़ा के विधानसभा पहुंचने पर भी जमकर बवाल हुआ है और धक्का-मुक्की की गई है।

गुढ़ा ने एक तरह से अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। इस वजह से उनका विकेट गिरा दिया गया है। स्थानीय मीडिया की माने तो दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था, “यह सच्चाई है कि महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। राजस्थान में जिस तरह से अत्यचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

बता दें कि राजस्थान में भी इस साल चुनाव होना है। इस वजह से कांग्रेस वहां पर ज्यादा सक्रिय है और अपनी सरकार दोबारा बनाना चाहती है। हाल में कांग्रेस ने सचिन पायलट और गहलोत के बीच सुलह करायी ताकि किसी भी तरह से इसका असर होने वाले चुनाव पर न पड़े लेकिन अब इस नये मामले ने गहलोत सरकार की मुश्किल जरूर बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button