चीन ने अरुणाचल के लापता युवक को भारतीय सेना को सौंपा

जुबिली न्यूज डेस्क

18 जनवरी को अरूणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के जिदो गांव का एक 17 साल का एक युवक लापता हो गया था।

फिलहाल उस युवक को चीन ने भारतीय सेना को सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें :  ‘टीपू सुल्तान के बारे में भाजपा से हमें जानने की जरूरत नहीं’ 

यह भी पढ़ें :   दिल्ली : महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, कालिख पोतकर घुमाया

यह भी पढ़ें :   दिल्ली : वीकेंड कर्फ्यू खत्म, जानिए और क्या हुए हैं फैसले

रिजिजू ने बताया कि मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के जिदो गांव के रहने वाले 17 वर्षीय युवक मिराम तारोन बीते 18 जनवरी से लापता थे।

यह भी पढ़ें : पार्टी से निकाले गए उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा में जाने की अटकलें

यह भी पढ़ें :  दिल्ली विश्वविद्यालय में खुलेगी ‘गौशाला’ 

यह भी पढ़ें :  हामिद अंसारी के बयान पर छिड़ा विवाद

उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

किरेन रिजूजी ने पहले कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के इस युवक की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है। किरेन रिजिजू ख़ुद अरुणाचल प्रदेश के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button