बॉलीवुड से किया था किनारा, अब चाहती है वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क

हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने को बेताब नजर आ रही है। एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करती थी लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था और हॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया।

इस दौरान कई बार खबरे आ चुकी है कि वह बॉलीवुड में दोबारा काम नहीं करेगी, हालांकि इस मुद्दे पर उन्होंने कभी भी खुलकर बात नहीं की है। सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा का नाम था लेकिन बाद में उन्होंने ऐन वक्त पर इस फिल्म से भी किनारा कर लिया था।

https://www.instagram.com/p/BvNnGlMH_–/

इस वजह से सलमान खान से उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे। इसके बाद सलमान खान ने इस फिल्म में कैटरीना को ले लिया था। अब बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द दोबारा नजर आ सकती है।

https://www.instagram.com/p/BuUmYo-He7r/

जानकारी के मुताबिक वह द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में दोबारा दस्तक दे सकती है। खबर है कि इस फिल्म में काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने हामी भी भर दी है।

https://www.instagram.com/p/BtxgJJsH3zf/

उधर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर रही है और उनके पास वक्त की भारी कमी भी है। द स्काई इज पिंक शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Brj4cqmHhqy/

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अहम रोल करती दिखेंगी, जबकि फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी इस फिल्म में नजर आयेगे। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है।

https://www.instagram.com/p/BoJaHU_AL3a/

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ज्यादा समय बिता रही है। अब देखना होगा कि वह किस तरह से बॉलीवुड के लिए समय निकालती है।

Related Articles

Back to top button