ममता ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

जुबिली न्यूज डेस्क

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप है।

टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई दौरे के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया।

अब मुंबई भाजपा नेता ने कहा है कि वह ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। फिलहाल इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है।

यह भी पढ़ें :  12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल

यह भी पढ़ें : सिंगापुर नहीं बल्कि ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर

भाजपा नेता का आरोप है कि ममता बनर्जी ने बैठकर ही राष्ट्रगान गाया और पूरा किए बिना 2-4 लाइनें गाकर रोक भी दिया। टीएमसी मुखिया बुधवार को मुंबई दौरे पर थीं।

इस बीच भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट ने भी राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा बंगाल ने ट्वीट किया, ‘ममता बनर्जी पहले बैठी रहीं, फिर उठीं और बीच में भी राष्ट्रगान गाना बंद कर दिया। एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बंगाल की संस्कृति, राष्ट्रगान और देश के साथ ही गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है।’

मालूम हो कि मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं ‘द्राविड़ उत्कल बंग’ के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलकर राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं।

यह भी पढ़ें :  TET पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई, पीएनपी के सचिव गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र : ‘एट रिस्क’ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य

यह भी पढ़ें :   क्या RTPCR के जरिए हो सकती है ओमिक्रॉन की जांच?

ममता बनर्जी के इसी वीडियो को अब बीजेपी नेता भी ट्वीट कर रहे हैं और उनपर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button