इश्क में नाकामी और फिर ये खतरनाक कदम, देखें-VIDEO

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुम्बई। दुनिया में कुछ लोग पागल किस्म के इंसान होते हैं जो कब क्या करे ये किसी को पता नहीं है। इतना ही कई सिरफिरे आशिक इश्क में नाकाम होने के बाद किसी भी हद तक जा सकते हैं।

ताजा मामला मुम्बई का है जहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार की वजह से बेहद खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के खार स्टेशन पर एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का प्रपोजल नहीं मानने पर लड़की को ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश की

हालांकि किसी तरह से उस लड़की की जान को बचा लिया गया है। वहां पर मौजूद लोगों की मदद से उसकी जान बच गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का इस लड़की से एकतरफा प्यार करता था।

ये भी पढ़े: गुलाम नबी आजाद को साधने में जुटी बीजेपी!

ये भी पढ़े: तो क्या पुदुचेरी में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार ?

ये भी पढ़े:  पेट्रोल की राह पर प्याज

लड़का इस लड़की के प्यार में पूरी तरह से अंधा हो चुका था। जब लड़की ने उसे पूरी तरह से मना कर दिया था। इस वजह से लड़के ने अपना आपा खो दिया और इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि इस सिरफिरे आशिक ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन लड़की ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद सिरफिरे आशिक को गुस्सा आ गया है और उसने लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़े: इस बार भाजपा के लिए क्यों खास है महिला दिवस?

ये भी पढ़े: या मौत का जश्न मनाना चाहिए?

हालांकि मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि लड़की को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे एक युवती को धक्का देने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है लड़का गुस्से में युवती को घसीट रहा है और चलती ट्रेन के आगे लेकर आ गया है।

इतना ही नहीं चलती ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन के करीब महिला गिर जाती है और इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद रेलवे पुलिस पहुंची और पूरे मामले को संभाला। बांद्रा जीआरपी के पुलिस निरीक्षक ने जानकारी दी है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button