14 सालों में इन लोगों को लटकाया गया फांसी पर

स्पेशल डेस्क

लखनऊ। निर्भया गैंगरेप केस में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा है। सात साल के लम्बे इन्तजार के बाद आखिरकार मंगलवार को निर्भया को तब इन्साफ मिल गया जब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों गुनाहगारों का डेथ वारंट जारी कर दिया। निर्भया के गुनाहगारों को फांसी की सजा सुनाई गई है। सभी को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। आइए अब जानते हैै बीते 14 सालों में किन-किन लोगों को फांसी पर चढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें : जानें उस जल्लाद के बारे जो निर्भया के दोषियों को सूली पर चढ़ाएगा

  • 30 जुलाई 2015 : 1993 मुंबई धमाकों के दोषी याकूम मेमन को 30 जुलाई 2015 को फांसी पर चढ़ाया गया था।
  • 9 फरवरी 2013 : मोहम्मद अफजल गुरू को संसद पर हमले का दोषी पाया गया था और इसके बाद उसे तिहाड़ जेल के अंदर नौ फरवरी साल 2013 को फांसी दे गई थी।
  • 21 नवंबर 2012 : 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी कसाब को 21 नवम्बर 2012 में फांसी पर लटका दिया गया था।
  • 14 अगस्त 2004 : एक नाबालिग के साथ रेप और हत्या के मामले में धनंजय चटर्जी को दोषी पाया गया था। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल के अलीपुर सेंट्रल जेल में 14 अगस्त 2004 फांसी पर लटका दिया गया था।

Related Articles

Back to top button