नीतीश के राज्यसभा जाने की अटकलों पर बिहार के मंत्री ने क्या कहा? 

जुबिली न्यूज डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एक बार भी राज्यसभा न जाने का जिक्र करके नई अटकलों को जन्म दे दिया।

उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में तमाम तरह की अटकले लगाई जाने लगी। कहा जाने लगा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनायेगी।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, बिजली बचाने के लिए स्ट्रीट लाइट बंद

यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले केशव मौर्य

यह भी पढ़ें : ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर पवार ने कहा-ऐसी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी…

फिलहाल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इच्छा वाले बयान से शुरू हुई अटकलों को बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता संजय कुमार झा ने इसे अफवाह बताया है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट किया, ”मुझे इस अफवाह पर हैरानी हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! ये भ्रामक है और सच्चाई से दूर है। उनके पास बिहार की सेवा करने का जनादेश हैऔर मुख्यमंत्री के तौर पर वो पूरे कार्यकाल में ऐसा करना जारी रखेंगे।”

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ”नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा थे और लोगों ने इस गठबंधन को वोट दिया है। बिहार के लोगों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार को बदलने की क्षमता पवित्र है। मैं सभी से इस तरह के दुष्प्रचार से दूर रहने का आग्रह करता हूं, इससे फायदा होने वाला नहीं है।”

यह भी पढ़ें :   बिहार में होने वाला है बड़ा खेल, नीतीश की जगह BJP बना सकती है अपना CM

यह भी पढ़ें :  विदेश यात्रा पर रोक को राणा अय्यूब ने हाई कोर्ट में दी चुनौती 

यह भी पढ़ें :  इमरान खान की दो टूक, कहा- नहीं दूंगा इस्तीफा, आखिरी गेंद तक खेलूंगा

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि वो तीन सदनों के सदस्य रह चुके हैं, सिर्फ राज्यसभा बाकी है।

इसके बाद ये भी चर्चा होने लगी कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाकर बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

दरअसल, बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटें मिली थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाया गया। सरकार में उनकी स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं बताई जाती है।

अब विकासशील इंसान पार्टी के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जिससे जदयू पर दबाव बढऩे की बात कही जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button