क्या मंगल ग्रह पर जिंदगी थी? 2020 में पता लगाएगा नासा का रोवर

न्यूज़ डेस्क

वॉशिंगटन। अगले साल मंगल ग्रह पर जाने वाला रोवर न सिर्फ प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगा, बल्कि भावी मानव मिशनों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। नासा वैज्ञानिकों ने रोवर का अनावरण करते हुए कहा कि इस रोवर को लॉस एंजिलिस के पास पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के विशाल कक्ष में तैयार किया गया, जहां इसके चालक उपकरण का पिछले हफ्ते सफल परीक्षण किया गया था।

ये भी पढ़े: टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, हर घंटे झेला करोड़ों का नुकसान

यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा। इसके साथ यह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवा अमेरिकी रोवर बन जाएगा।

ये भी पढ़े: AMU के 10 हजार छात्रों पर केस दर्ज, PFI पर लग सकता है बैन

मिशन के उपप्रमुख मैट वैलेस की माने तो इसे मंगल पर जीवन के चिह्नों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है, इसलिए हम इसके साथ विभिन्न उपकरण भेज रहे हैं, जो मंगल की सतह पर भौगोलिक एवं रसायनिक संदर्भों को समझने में मदद करेंगे। रोवर पर लगे उपकरणों में 23 कैमरे हैं, दो श्रवण यंत्र हैं, जो मंगल की हवाओं को सुनेंगे और रसायनिक विश्लेषणों के लिए लेजर हैं।

Related Articles

Back to top button