कौन है ये बच्चा, जो अकेले प्लेन से पहुंचा बेंगलुरु

स्पेशल डेस्क

कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लॉकडाउन की वजह से जो जहां पर था वहीं पर फंस गया। हालांकि लॉकडाउन-4 में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। सरकार ने कुछ ट्रेन और प्लेन सर्विस को दोबारा बहाल कर दिया है।

सरकार के इस कदम से कुछ लोगों को राहत मिलने के आसार है। कई लोग कई जगह पर फंसे हैं और अब वो अपने घर लौटने के लिए तैयार है। इसी तरह पांच साल का विहान शर्मा पिछले तीन महीने से दिल्ली में अटका था और उसकी मां बेंगलुरु में रहती है।

ऐसे में फ्लाइट के चलने से उसने अकेला सफर करते हुए सोमवार को बेंगलुरु पहुंचा है। इसके साथ 5 साल का विहान 3 महीने बाद मां से मिला पाया है। दरअसल, विहान छुट्टियों में दिल्ली अपने दादा-दादी थे लेकिन तब भी कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लग गया और वो दिल्ली में फंसे रहे।

यह भी पढ़ें : कोरोना के लक्षण नहीं तो घर जा सकते हैं हवाई यात्री

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : हामिद को इस बार भी ईदी मिली है मगर…

यह भी पढ़ें : बिना श्रमिकों के कैसे दौड़ेगा व्‍यापार का पहिया

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने खोल दिया मायावती के खिलाफ मोर्चा

इसके बाद सोमवार को उसने अकेले हवाई सफर करते हुए क्रू मेम्बर ने उसे सुरक्षित बेंगलुरू में उसकी मां तक पहुंचा दिया। सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विहान की मां उसे लेने पहुंची और काफी भावुक नजर आई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा पांच साल का बेटा तीन महीने से दिल्ली में था, जो अब फ्लाइट से अकेला आया है। जानकारी के मुताबिक विहान को स्पेशल कैटेगरी से उन्हें बेंगलुरु लाया गया है। कुल मिलाकर देखा जाये तो अब कई लोग लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए है और अपने घर लौटने के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button