पुतिन का यूरोप को सख्त संदेश: “जंग चाहिए तो रूस तैयार

“भारत आने से पहले पुतिन का चेतावनी भरा बयान, तनाव बढ़ाने वाली यूरोपीय नीति पर निशाना…

जुबिली स्पेशल डेस्क

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आने वाले हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्होंने यूरोप को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि रूस किसी भी संभावित संघर्ष के लिए “पूरी तरह तैयार” है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि रूस युद्ध शुरू नहीं करना चाहता, लेकिन अगर हालात मजबूर करेंगे, तो पीछे हटने वाला भी नहीं है।

यूरोप पर तीखा हमला-“अस्वीकार्य शर्तें”

पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध खत्म करने के नाम पर ऐसी शर्तें थोप रहे हैं, जिन्हें स्वीकार करना असंभव है। उनका कहना है कि यूरोपीय संघ लगातार यूक्रेन को सैन्य सहायता देकर हालात और बिगाड़ रहा है, जिससे रूस–यूरोप तनाव नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है।

“ट्रंप के शांति प्रयासों में यूरोप बाधा बना

पुतिन ने यह भी दावा किया कि यूरोपीय शक्तियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सुझाए गए शांति समझौते को आगे बढ़ने नहीं दे रहीं। उनके मुताबिक, यूरोप ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि दुनिया के सामने रूस को “शांति न चाहने वाला देश” साबित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यूरोप खुद बातचीत से दूर हो चुका है, इसलिए शांति प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी जब सभी पक्ष ईमानदारी से वार्ता के लिए आगे आएं।

यूक्रेन में लड़ाई और तेज

उधर, यूक्रेन में जंग की तीव्रता बढ़ती जा रही है। विशेषकर पोकरेव्स्क नाम के रणनीतिक शहर को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष जारी है। यह शहर कई अहम सप्लाई रूट्स का केंद्र होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

रूस का दावा: पोकरेव्स्क पर पूरी तरह कब्जा

यूक्रेन का जवाब: दावा झूठा, शहर में अभी भी जबरदस्त लड़ाई जारी

जमीन पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और दोनों देशों की सेना शहर पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

Related Articles

Back to top button