पंजाब: CM चन्नी की कैबिनेट में शामिल होंगे ये 15 विधायक, देखें-LIST

जुबिली स्पेशल डेस्क

पंजाब में नये मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। राज्यपाल ने रविवार को शाम 4.30 बजे शपथग्रहण समारोह के लिए सहमति जता दी है।

इससे पहले सीएम चन्नी ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ देर रात तक मंत्रिमंडल को लेकर मंथन किया। इसके बाद पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट के चेहरे तय होंगे।

शाम 4:30 बजे मंत्रिमंडल के नये चेहरे पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ लेंगे। बता दे कि चरणजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री, सुखजिंदर सिंह रंधावा, उपमुख्यमंत्री, ओपी सोनी, उपमुख्यमंत्री का नाम तो पहले से तय हो चुका था।

हालांकि पहले कहा जा रहा था कि कैप्टन सरकार में रहे 8 मंत्रियों को दोबारा जगह दी जा रही है वहीं 5 मंत्रियों की छुट्टी होने की बात की बात भी सामने आ रही थी लेकिन अब कौन कौन चेहरों को जगह दी जाएगी अब इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की संपत्ति बढ़कर हुई 3.07 करोड़

यह भी पढ़ें :  SC के ई-मेल्स में पीएम की तस्वीर पर कोर्ट ने जतायी आपत्ति

यह भी पढ़ें :  यूएन में इमरान ने छेड़ा कश्मीर राग तो भारत ने कहा-ओसामा को शहीद…

पंजाब से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट में ये 15 विधायक शामिल होंगे। सीएम चन्नी ने भी इसपर अपनी मुहर लगा दी है।

  • 1. ब्रह्म मोहिंद्रा
  • 2. भारत भूषण
  • 3.मनप्रीत बादल
  • 4.तृप्त राजिंदर बाजवा
  • 5.कुलजीत नागरा
  • 6.परगट सिंह
  • 7.सुखबिंदर सरकारिया
  • 8. विजय इंदर सिंघला
  • 9.राजकुमार वेरका
  • 10. राणा गुरजीत सिंह
  • 11.संगत गिलजियांन
  • 12.राकेश पांडेय
  • 13.राजा वड़िंग
  • 14.रजिया सुल्ताना
  • 15.गुरकीरत कोटली

यह भी पढ़ें :   इस देश में मिला 23 हजार साल पुराना मानव पदचिन्ह

यह भी पढ़ें :  पीएम ने कोवैक्सीन ली थी फिर उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली?

यह भी पढ़ें : सेंसेक्स 60 हजार अंक के पार, निफ्टी भी 18 हजारी बनने को तैयार

उधर कप्तान को लेकर भी कई तरह की खबर आ रही है। कप्तान लगातार अपनी ही पार्टी पर हमलावार है।  हालाकिं कांग्रेस अभी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं डे रही है।

Related Articles

Back to top button