प्रियंका गांधी बोलीं-मुझे घेरा, गला दबाया और धक्का दिया

स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार को खुली चुनौती देती नजर आ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बार फिर योगी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद सीएए और एनआरसी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद गिरफ्तार किए गए प्रसिद्ध अम्बेडकरवादी चिंतक व पूर्व पुलिस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें जबरदस्त रोक दिया।

इस मामले में शनिवार को प्रियंका ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि नये नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये पूर्व पुलिस अधिकारी के घर जाते समय उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस ने उनका ‘गला दबाकर उन्हें गिराया। इतना ही नहीं मुझे धक्का दिया गया और मैं गिर गयी। आगे चलकर फिर मुझे पकड़ा तो मैं एक कार्यकर्ता के टू-व्हीलर से निकली। उसे भी गिरा दिया गया।

Related Articles

Back to top button