BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मिली धमकी, राम मंदिर भूमि पूजन का भी किया जिक्र

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन कॉल पर धमकी मिली है। प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात फोन नंबर से कई बार कॉल करके धमकी दी गई। साध्वी प्रज्ञा को फोन पर धमकाने वाले ने राम मंदिर भूमि पूजन सहित कई मुद्दों का जिक्र किया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुताबिक धमकी देने वाले ने उनके अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

भोपाल सांसद ने कमला नगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर एक लिफाफा पोस्ट किया गया था। साध्वी प्रज्ञा ने जब उस लिफाफे को खोला था तो संदिग्ध सफेद पाउडर का एक पैकेट और चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं।

यह भी पढ़ें : वेबिनार में हुई देश सेवा की बात

यह भी पढ़ें : सुनकर रूह कांप जाएगी : मां बिलखती रही लेकिन बेटा…

Related Articles

Back to top button