BJP विधायक टी. राजा को इसलिए POLICE ने किया गिरफ्तार

जुबिली स्पेशल डेस्क

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उनके खिलाफ आज सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने का आरोप लगा है।

इसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी खूब देखने को मिल रहा था। हैदराबाद के कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए और उन्होंने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी।

गोशामहल सीट से विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद बवाल भी बढ़ गया था।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।

 

Related Articles

Back to top button