पहले तेंदुए को खाया, फिर निकले सौदा करने, पुलिस ने दबोचा तो उठा पर्दा

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। जंगल में जानवर अपने भोजन का शिकार करते हैं, लेकिन इंसान इतना गिर चुका है कि अपने फायदे के लिए जानवरों को भी नहीं छोड़ रहा है। केरल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पांच लोगों ने जंगल से एक तेंदुए को पकड़ा, उसे मार डाला और फिर पकाकर खा लिया।

वन अधिकारियों ने सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पांच लोगों पर छह साल के एक तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का आरोप है। केरल के इडुक्की की इस अजीबों- गरीब घटना ने सबको सकते में डाल दिया है।

ये भी पढ़े: CM योगी ने बताया कितनी हुई यूपी में प्रति व्यक्ति आय   

ये भी पढ़े: सारा अली खान को चिल करते हुए देखा क्या

वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले से जुड़ी खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र से इन पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मिली जानकारी में बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए आरोपियों ने एक जाल का इस्तेमाल किया फिर उसे मार डाला, मारने के बाद उसकी खाल को उताकर बेचने के लिए रख दिया। आरोपियों ने तेंदुए को मारकर उस मांस पकाकर खाया।

बता दें कि आरोपियों ने तेंदुए की खाल के साथ- साथ उसके दांत और नाखूनों को भी बेचने के लिए अलग से निकाल कर रखा। तेंदुआ देश के संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आता है। इसका शिकार करने पर 7 साल की जेल का कानून है।

ये भी पढ़े: संतान की चाहत में कर डाली थी दस शादी लेकिन एक दिन…

ये भी पढ़े: 100, 10 व 5 रुपये के नोट को लेकर RBI उठाने जा रहा ये कदम, पढ़ ले ये जरूरी खबर

Related Articles

Back to top button