हरियाणा : माइनिंग साइट पर बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से 12 गाड़ियां दबीं

जुबिली न्यूज डेस्क

हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर बड़े हादसे की खबर आ रही है। दादम माइनिंग जोन में हुए इस हादसे में करीब 12 गाडिय़ा दब गई हैं। करीब 15 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं प्रशासनिक अमला मौके पर राहत कार्य में जुटा है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दादम माइनिंग जोन में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से यह हादसा हो गया है। पहाड़ के दरकने के कारण मलबे में करीब 12 वाहन दब गए हैं।

यह भी पढ़ें :  कोरोना : भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 22,775 नए मामले

यह भी पढ़ें : वैष्णों देवी मंदिर : केंद्रीय मंत्री और DGP ने बताई हादसे की वजह

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र: 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव

फिलहाल, घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोग इस हादसे में जख्मी हैं और कई लोगों के लापता होने की खबर है।

भिवानी में लैंडस्लाइड के बाद हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जेपी दलाल ने बताया, “कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल ले जाए गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं।”

दलाल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

भिवानी में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दुख जताया है। सीएम ने कहा, “भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।”

यह भी पढ़ें : कोरोना : बीते 24 घंटे में संक्रमण के 16,764 मामले, ओमिक्रॉन के केस बढ़े

यह भी पढ़ें : कोरोना की चौथी लहर का पीक शायद निकल चुका है: दक्षिण अफ्रीका

इसके पहले, जम्मू के कटरा में रात में दर्शन के दौरान माता वैष्णो देवी के भवन में भगदड़ मचने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button