कहीं ये एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं !

न्यूज़ डेस्क

फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सबसे चर्चित जोड़ी मानी जाती है। अक्सर दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स और लाइक करते रहते है। इन दोनों के बीच एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ  जिसे देख कर उनके फैंस के होश उड़ गये।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया था जिस पर दोनों लाइव बात कर रहे थे। इस बीच दीपिका ने एक कमेंट किया जो काफी चर्चा में आ गया। दीपिका ने रणवीर के लाइव वीडियो पर कमेंट किया, ‘हाय डैडी’। उनके इस कमेंट के बाद से ही उनके फैंस इस तरह के कयास लगाने लगे की कहीं दीपिका प्रेग्नेंट तो नहीं हैं।

यही नहीं उनकी इस लाइव बातचीत पर रणवीर के करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। अर्जुन ने लिखा- ‘Baba Bhabhi gonna give u one’ बता दें कि दीपिका के प्रेग्नेंसी की खबरें कांस 2019 के दौरान भी चली थी। तब उनकी एक तस्वीर पर फैंस ने इस तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। बाद में दीपिका ने इससे अफवाह बताया था।

वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर फिल्म 83 में दीपिका के साथ नजर आने वाली है हाल ही में रणवीर के बर्थडे के दिन इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है।इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाने वाली है। कुछ दिनों पहले रणवीर और दीपिका ने लंदन में शूटिंग की थी।

वहीँ दीपिका की बात करें तो वो फिल्म छपाक में एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। इस फिल्म में अपने रोल को लेकर दीपिका ने बताया था कि, ‘ये मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है। मैं इस रोल के साथ पूरा इंसाफ करने की कोशिश करूंगी। ये फिल्म कानून और इंसाफ से कहीं ज्यादा है।’

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर

Related Articles

Back to top button