चीन से निकले वायरस को रूस ने किया काबू

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा हुआ है। अब तक पूरी दुनिया में दो करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं जबकि करीब सात लाख लोग इसकी चपेट में आने से दम तोड़ चुके हैं। इस बीच एक अच्छी खबर आ रही हैं। खबर ये है कि रूस के राष्ट्रपति ने ये ऐलान किया है कि उनके देश ने कोरोना की पहली सफल वैक्सीन बना ली है।

उन्होंने कहा कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वैक्सीन है जिसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी भी दी जा चुकी है। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है। और अब वो पूरी तरह स्वस्थ है।

खबरों के मुताबिक,रूस में निर्मित इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है। मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया। इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने इस बात का ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू करेगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज़ बनाया।

 

पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गई थी। इसके बाद उसे ये नई वैक्सीन दी गई। कुछ देर के लिए उसका तापमान बढ़ा लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए दुनियाभर में कई जगह ट्रायल चल रहे हैं। डब्लूएचओ के अनुसार करीब 100 से अधिक वैक्सीन बनाने पर काम किया जा रहा है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, चीन, रूस, भारत जैसे देश शामिल हैं। भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन अभी ह्यूमन ट्रायल स्टेज में है, जोकि वैक्सीन बनाने की दूसरी स्टेज है।

ये भी पढ़े : Corona Update : दुनियाभर के एक चौथाई मरीज अब भारत में

ये भी पढ़े : सवालों के घेरे में फसल बीमा योजना

कोरोना के मामलें में अगर रूस की ओर से किया गया ऐलान सही साबित होता है और डब्लूएचओ की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी मिलती है। तो दुनियाभर के लिए ये एक राहत भरी खबर साबित हो सकती है।

रूस में कोरोना वायरस की स्थिति की बात की जाए तो यहां अब तक करीब नौ लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पंद्रह हजार के करीब लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। रूस उन देशों में शामिल है जहां पर सबसे अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए हैं। यहां के पीएम सहित कैबिनेट के कुछ अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में आए थे।

Related Articles

Back to top button