उपचुनाव: बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

जुबिली न्यूज डेस्क

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज तथा जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

इस सभी सीटों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शाम साढ़े छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। भवानीपुर में 98 मतदान केंद्रों में 287 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 269 मुख्य बूथ हैं।

प्रत्येक बूथ के बाहर 200 मीटर के क्षेत्र तक धारा 144 लागू कर दी गई है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,06,456 मतदाता हैं। इनमें से 95,209 पुरुष और 95,209 महिला मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें : मुफ्ती का दावा, फिर किया गया उन्हें नजरबंद

यह भी पढ़ें : इस्तीफे के बाद सिद्धू ने अपने वीडियो संदेश में क्या कहा?

यह भी पढ़ें :  सिद्धू के नखरे नहीं सहेगी कांग्रेस, विकल्प पर हो रहा विचार

 भवानीपुर उपचुनाव पर सबकी निगाहे बनी हुई हैं। इस सीट से ममता बनर्जी किस्मत आजमा रही हैं। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उनके लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है।

ममता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका टिबरीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से श्रीजीव विश्वास भाग्य आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट से सियासत तक हर जगह छोड़ने में माहिर है गुरू

यह भी पढ़ें : CBI के सवालों पर आनंद गिरी की हाँ या ना

यह भी पढ़ें :  IPL : रंग में लौटे हार्दिक, रोमांचक मैच में मुंबई ने मारी बाजी

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें से 13 बूथों को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button