त्रिपुरा में BJP को लगा झटका, इस विधायक ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा

जुबिली न्यूज डेस्क

त्रिपुरा में भाजपा को झटका लगा है। बीजेपी के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है।

यह भी पढ़ें :  कोरोना : बीते 24 घंटे में संक्रमण के आए 83,876 मामले, 895 की मौत

यह भी पढ़ें :  पंजाब चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची से गुलाम नबी और मनीष तिवारी का नाम गायब

यह भी पढ़ें :  चीन दौरे पर इमरान खान लेकिन निशाने पर भारत

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में आज से खुले 9-12वीं तक के स्कूल

साल 2019 में स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटाए गए बर्मन ने कुछ दिनों पहले ही कहा था राज्य में कोई लोकतंत्र नहीं है। यहां लोगों का दम घुट रहा है।

मालूम हो कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। पांच बार विधायक रहे बर्मन, राज्य में विपक्ष के नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : लता मंगेशकर के लिए शाहरुख की दुआ की फूंक को थूक कहने वाले को मिला ये जवाब

जून 2019 में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था, माना जाता है कि त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव से उनकी बढती दूरी इसका कारण थी।

Related Articles

Back to top button