बेबी मफलर मैन को मिलेगा खास तोहफा

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण पर राज्य से बाहर के किसी भी नेता को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस मौके पर एक खास मेहमान जरूर दिखेगा। उसे खास तौर पर निमंत्रण दिया गया है।

हम बात कर रहे नन्हे मफलर मैन अव्यान की। अव्यान वहीं है जो नतीजों के दिन सुबह से ही केजरीवाल के घर पहुंच गए थे। वे दिन भर टीवी स्क्रीन्स पर भी नजर आए थे। आव्हान के पिता केजरीवाल के समर्थक हैं। जब से आम आदमी पार्टी बनाई गई है, वे तभी से जुड़े हैं।

ये भी पढ़े: डिजिटल होंगे योगी के मंत्री- विधायक

व्यस्ता की वजह से केजरीवाल उस दिन अव्यान ने नहीं मिल पाए थे। हालांकि उन्हें और उनके माता पिता को यह कहकर रोका गया था कि केजरीवाल उनसे मिलने आएंगे। लेकिन अब आव्यान को खास तोहफा मिला है।

ये भी पढ़े: ट्रेन टिकट बुकिंग से IRCTC मालामाल! 3 महीने में 206 करोड़ रुपये का मुनाफा

आव्यान को शपथ ग्रहण के लिए निमंत्रण दिया गया है। जिस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक किसी को न्योता ना भेजा गया हो, उस कार्यक्रम में मेहमान बनना अपने आप में खास बात है।

आप के ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई। आप ने लिखा- एक बड़ा ऐलान, अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में बेबी मफलर मैन को निमंत्रण भेजा गया है। तैयार हो जाएं छोटे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 फरवरी को नतीजे आए हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिला है। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा के 8 विधायक इस चुनाव में जीते हैं। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई।

ये भी पढ़े: देश का गलत नक्शा पोस्ट करने पर घिरे राहुल

Related Articles

Back to top button