लखनऊ के आरिज़ हसन ने नेशनल आइसस्टॉक चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक 

 
जुबिली स्पेशल डेस्क
लखनऊ । लखनऊ के आरिज हसन ने गत 9 सेे 12 सितम्बर तक जम्मू-कश्मीर के शेरे-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, श्रीनगर में आयोजित प्रथम राष्टीय आइसस्टॉक समर प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते। देश के सभी राज्यों से आए 180 खिलाड़ियों के बीच लखनऊ के आरिज़ हसन ने  लॉग टीम डिस्टेंस और टीम टारगेट की स्पर्धाओं में ये सफलता हासिल की।
आइसस्टॉक खेल भारत सरकार द्वारा आयेाजित शीत कालीन खेलों में शामिल है।  ये जानकारी लखनऊ आइसस्टॉक एसोसिएशन के सचिव मो. नदीम ने दी।
वही इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। समर आइस स्टॉक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक जीते।
पुरुष टीम ने आशीष व्यास, आमिल खान, मोहम्मद अनस कुरैशी, शाहनवाज हुसैन मीर के शानदार प्रदर्शन से टीम को कांस्य पदक मिला। पुरुष टीम ने कुल 98 अंकों के साथ यह पदक अपने नाम किया।
महिला टीम डिस्टेंस में भी मध्यप्रदेश को कांस्य पदक मिला। मप्र टीम ने एलएनसीटी विश्वविद्यालय के पंकज जैन के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। यह खेल खेलो इंडिया में शामिल है और टोक्यो ओलंपिक में आइस स्टॉक को सदस्यता दी गई हैं। यह देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Related Articles

Back to top button