कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को अर्पित किये श्रद्धासुमन

जुबिली न्यूज़ ब्यूरो

लखनऊ. स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 58वीं पुण्यतिथि पर माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. आधुनिक भारत के निर्माता और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतान्त्रिक गणराज्य के रूप में मान्यता दिलाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि मौजूदा हालात में पंडित नेहरू का दिखाया रास्ता ही भारत को उसका खोया हुआ सम्मान वापस दिला सकता है.

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वसी उल्ला आज़ाद, अरविन्द पटेल, अनीता पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, विपिन द्विवेदी, राजू सैनी और विशाल त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए यह शपथ ली कि पंडित नेहरू के सपनों का भारत हर हाल में तैयार करेंगे. देश की एकता, अखंडता और भाईचारा कायम करने के लिए जो भी कुर्बानी ज़रूरी लगेगी वह दी जायेगी.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी ने वसी उल्ला आज़ाद को बनाया लखनऊ का जिला उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें : 133 वीं जयन्ती पर याद किये गए मौलाना आज़ाद

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : वक्त के गाल पर हमेशा के लिए रुका एक आंसू है ताजमहल

Related Articles

Back to top button