बांग्लादेश के स्कूल में लगा बुर्के पर प्रतिबंध, हंगामा

जुबिली न्यूज डेस्क

पिछले दिनों जब कर्नाटक के एक स्कूल में क्लासरूम में हिजाब पर प्रतिबंध लगा तो पूरे देश में इसका विरोध हुआ। और अब इसी तर्ज पर बांग्लादेश के नोआखाली के सेनबाग उपजिले में एक स्कूल के क्लासरूम में छात्राओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

स्कूल के इस आदेश के बाद वहां जगह-जगह पर इसका विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार स्कूल की तरफ से एक नोटिस में कहा गया था कि लड़कियां कक्षा में दाखिल होने के बाद अपना चेहरा नहीं ढक सकती हैं। हालांकि, बाद में मैनेजमेंट ने इस नोटिस को वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें : नेटो ने कहा-यूक्रेन में चल रहे युद्ध में अब तक मारे गए 15,000 रूसी सैनिक

यह भी पढ़ें :  ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दलित शख्स ने किया पोस्ट और फिर…

यह भी पढ़ें : हैदराबाद : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

यह भी पढ़ें :  लोहिया यदि जीवित होते तो…  

इस पूरे घटनाक्रम को हुए दो सप्तास से अधिक समय हो गया है, बावजूद इसके लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के हवाले से कहा है कि स्कूल प्रबंधन कमेटी के चुनाव के कारण से इस मामले को उछाला गया है। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना है कि नोटिस की गलत व्याख्या की गई है। भ्रम की स्थिति के कारण नोटिस वापस लेना पड़ा।

बताते चलें कि लोग स्कूल के बाहर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़कियों की क्लास में लड़कों के बुर्का पहनकर आने की कई घटना सामने आई थी। लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन ने इस तरह का फैसला लिया। स्कूल प्रबंधन ने कक्षा में प्रवेश करने के बाद चेहरा नहीं ढकने का एक निर्देश जारी किया।

उन्होंने कहा कि नोटिस में बुर्का ना पहनने या उस पर पाबंदी की कोई बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल में नहीं पढऩे वाली लड़कियां भी क्लास में आ जाती थी।

यह भी पढ़ें :  हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के यहां IT रेड, घर-दफ्तर में तलाशी जारी

यह भी पढ़ें :  दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट करने से किया इनकार, जानें क्या है वजह?

यह भी पढ़ें :  दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ली बार्टी ने टेनिस को कहा अलविदा

वहीं बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन के हवाले से कहा है कि स्कूल के पास एक बाजार में लड़कों ने एक अड्डा बना लिया था। बाजार समिति ने इसके खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद वे लड़के स्कूल को अपना अड्डा बना लिया। लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने कक्षा के अंदर चेहरा नहीं ढकने का आदेश जारी किया।

वहीं इस पूरे प्रकरण पर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा, ”नोआखली के शेर-ए-बांग्ला हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मोजम्मेल हुसैन ने कक्षाओं में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया। इसलिए बुर्का समर्थक लोगों ने प्रधानाध्यापक के फैसले का विरोध किया। हेडमास्टर ने कहा कि उन्होंने कक्षाओं में बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि अज्ञात पुरुष और बाहरी लोग कक्षाओं में प्रवेश करने के लिए बुर्का पहन सकते थे।”

Related Articles

Back to top button