भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न

जुबिली न्यूज डेस्क

मुंबई में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने अपने सहयोगी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने भाजपा दफ्तर में उसका यौन उत्पीड़न किया।

प्रतीकात्मक चित्र .

महिला ने बोरीवाली पुलिस थाने में यह मामला दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें : पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी नहीं थम रहा कांग्रेस में घमासान

यह भी पढ़ें :ममता को हराने के लिए भाजपा ने लगाई पूरी ताकत, केंद्रीय मंत्रियों को…

यह भी पढ़ें :केंद्र ने कहा-RTI के तहत नहीं आता PM CARES फंड, यह सरकारी संपत्ति नहीं

इस मामले में पुलिस ने कहा, “पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी मुंबई के बोरीवली पश्चिम में भाजपा का कार्यकर्ता है। 15 अगस्त को उसने महिला को बीजेपी कार्यालय में पार्टी के एक पार्षद से मिलने के लिए बुलाया। जब वह कार्यालय पहुंची, तो उसने उसका यौन उत्पीडऩ किया।”

पुलिस ने कहा कि पीडि़ता के मामलाा दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button