इमरती देवी को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- जलेबी…

जुबिली न्यूज डेस्क

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विवादित बयान दिया था जिसको लेकर खूब हंगामा मचा था। अब जब चुनाव खत्म हो गया है तो एक बार फिर इमरती देवी को लेकर एक कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इमरती देवी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल उनसे सवाल किया गया कि क्या इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिपण्णी के कारण कांग्रेस को हार मिली? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर इमरती देवी के बयान की वजह से हार हुई तो फिर इमरती देवी खुद कैसे चुनाव हार गईं, ऐसा कहते हुए उन्होंने आगे कहा कि ‘इमरती देवी जलेबी बन गई हैं।’

यह भी पढ़े: राहुल गांधी पर शिवानंद के इस बयान से बिहार में विपक्षी सियासत गरमाई

यह भी पढ़े: चित्रगुप्त ने कलम क्यों रख दी थी, जानिए कलम पूजा का रहस्य

यह भी पढ़े:  ‘कांग्रेस नहीं रही जनता की पसंद, यह दुखद स्थिति है’

मालूम हो कि इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं। कुछ दिलों पहले ही कमलनाथ ने मतदान से पहले की गई एक चुनावी रैली में इमरती देवी को आइटम बोल दिया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि पहले चुनाव आयोग पहुंचा और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। बीजेपी ने उपचुनाव में भी कमलनाथ के बयान को कांग्रेस के खिलाफ खूब भुनाया था।

Related Articles

Back to top button