महिला दिवस विशेष: “Kraftozz”-घर-घर की हुनरमंद महिलाओं को मिला एक मंच

जुबिली स्पेशल डेस्क
आज जब पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, ऐसे समय में एक छोटा-सा प्रयास कई घरों में नई उम्मीद जगा रहा है। यह कहानी है एक ऑनलाइन ब्रांड “Kraftozz” की — जो सिर्फ एक गिफ्ट शॉप नहीं, बल्कि देशभर के गृह-आधारित हस्तनिर्मित कारीगरों का परिवार है।
एक विचार से शुरू हुआ कारवां
“Kraftozz” की शुरुआत एक सरल लेकिन मजबूत सोच के साथ हुई — उन कलाकारों को मंच देना जो घर की जिम्मेदारियों के बीच अपने हुनर को पहचान दिलाना चाहते हैं।
आज यह कारवां 6 से अधिक राज्यों के कलाकारों से जुड़ चुका है जिसमे अधिकतर महिलाएं ही है|
राजस्थान की महिलाएँ साधारण कपड़े और सजावट सामग्री से रंग-बिरंगी पपेट पेंसिल्स तैयार करती हैं, जो हर प्रदर्शनी में बच्चों की पसंद बन जाती हैं। वहीं कुछ कलाकार खूबसूरत मोमबत्तियाँ बनाती हैं, तो कुछ पारंपरिक बंगाली शादी के विशेष सामान जैसे —
‘बोरोंडाला (कुलो/सूप)’, ‘सिंदूर कोउटो (कुमकुम बरनी)’, ‘गाछकोउटो’ आदि को अपनी कला से सजीव करती हैं।

धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और यह कारवां बढ़ता गया। इस वर्ष की शुरुआत में “Kraftozz” से जुड़ी एक ऐसी कलाकार, जिनकी कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है — मून मंडल, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बोंगांव शहर की निवासी।
मून एक एम्ब्रॉयडरी आर्टिस्ट हैं। हेयर क्लिप्स पर बारीक और सुंदर कढ़ाई करना उनके लिए जैसे एक जुनून है।
शादी के बाद नौकरी छोड़नी पड़ी। घर और फिर नन्ही-सी गुड़िया के आने के बाद उन्होंने खुद के लिए सोचना लगभग बंद कर दिया। इसी बीच डिप्रेशन और OCD ने उन्हें जकड़ने की कोशिश की। पर उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने हुनर को ही अपना हथियार बना लिया।
जब उनकी बच्ची सो जाती, तब मून रंग-बिरंगे धागों से क्लिप्स सजातीं। OCD के कारण कई बार परफेक्शन की दीवार सामने खड़ी हो जाती — बार-बार धागे खोलना, फिर से बनाना… लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
आज काम की व्यस्तता उन्हें संबल देती है।
रचनात्मकता ने उन्हें फिर से आत्मविश्वास दिया है।
Kraftozz को गर्व है कि वह मून जैसी महिलाओं के साथ खड़ा है।
महिला समर्थन का नया अर्थ
“Kraftozz” केवल उत्पाद नहीं बेचता, यह कहानियाँ साझा करता है. संघर्ष, आत्मनिर्भरता और उम्मीद की कहानियाँ।Kraftozz की Co-director Dola (photo attached separately) का मानना है “जब आप एक हस्तनिर्मित वस्तु खरीदते हैं, तो आप सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि किसी महिला के आत्मविश्वास और सपनों को समर्थन देते हैं।”
आज “Kraftozz” इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय है और देशभर की गृह-आधारित कलाकारों को पहचान दिला रहा है।
- इस महिला दिवस, आइए एक संकल्प लें
- #Women_Supporting_Women.
- स्थानीय कारीगरों का साथ दें। हस्तनिर्मित वस्तुएँ खरीदें।
- क्योंकि हर धागे में एक कहानी है, हर रंग में एक सपना।



