24 साल की मार्केटा वोंड्रोसोवा को विम्बलडन का ताज

जुबिली स्पेशल डेस्क

चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने विम्बलडन 2023 में महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार की रात खेले गए खिताबी मुकाबले में वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से पराजित कर विम्बलडन 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की है।

गैर वरीयता प्राप्त वोंड्रोसोवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। इस मुकाबले को जीतने के लिए मार्केटा वोंड्रोसोवा एक घंटा 20 मिनट लगा है।

मार्केटा वोंड्रोसोवा (@Getty Images)

इसके साथ ही 24 साल की मार्केटा वोंड्रोसोवा ओपन एरा में विम्बलडन चैम्पियन बनने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी भी बन गई है। साल साल 1963 में गैर-वरीयता प्राप्त बिली जीन किंग ने फाइनल में तो जगह बनाई थी, लेकिन तब वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट से पराजित हो गई थीं।

https://twitter.com/WTA/status/1680225502223556615?s=20

उधर पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा। ये मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जायेगा।

जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में में आठवीं वरीयता प्राप्त इटली के यानिक सिनर को 6-3 6-4 7-6 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है जबकि विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को 6-3 6-3 6-3 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button