जब मजदूर की नाबालिग बेटी हुई दरिंदगी का शिकार तब जगी पुलिस

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोला क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह दाग दिया।

बता दें कि गोला क्षेत्र में एकईंट भट्ठा मजदूर की 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और गांव में एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े: यूपी के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

ये भी पढ़े: ऐसा था चेतन चौहान का सफर…

आरोप है कि दरिंदों ने मानवीयता की हदें पार करते हुए सिगरेट से लड़की का शरीर जगह जगह जला दिया। लड़की की तलाश कर रहे उसके परिजन को वह शनिवार शाम झाडिय़ों में बेसुध मिली।

सूत्रों ने बताया कि लड़की ने होश में आने पर अर्जुन नामक एक व्यक्ति का नाम लिया। इस मामले में अर्जुन तथा उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े: शिवपाल के प्रस्ताव पर अखिलेश क्यों है चुप

ये भी पढ़े: डॉक्टर कफील की फिर मुश्किलें बढ़ी… पत्नी ने उठाए ये सवाल

Related Articles

Back to top button