TikTok ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर क्या कहा

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं।

टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़े: दिल्ली हिंसा का दिखने लगा असर, यूपी गेट से हटने लगे टेंट और तंबू

ये भी पढ़े: सौरभ गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी

भारत में Bytedance के लगभग 2000 कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है- हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।

ये भी पढ़े: नीदरलैंड : लॉकडाउन के विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन

ये भी पढ़े: टिकैत, योगेंद्र यादव समेत 5 बड़े नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

बाइटडांस के सूत्र की माने तो कंपनी ने एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया। जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है।

भारत सरकार ने 19 जनवरी को लद्दाख में एक बार फ‍िर चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच भिड़ंत होने के बाद 23 जनवरी को TikTok समेत सभी 59 चीनी एप्‍स को स्‍थायी रूप से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी।

सरकार ने इन सभी 59 एप को कारण बताओ नोटिस जारी करने के 7 माह बाद अब उन पर स्‍थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और इनफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी मंत्रालय ने इन सभी एप को भेजे अपने ताजा पत्र में कहा था कि प्रतिबंध के बाद उनके द्वारा दिए गए उत्‍तर और उपलब्‍ध कराए गए स्‍पष्‍टीकरण भारत सरकार ने अपर्याप्‍त पाए हैं। इसके परिणामस्‍वरूप अस्‍थाई प्रतिबंध को अब स्‍थायी प्रतिबंध के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।

ये भी पढ़े: लाल किले पर किसने फहराया था निशान साहिब?

ये भी पढ़े: ‘कपड़े के ऊपर से ब्रेस्ट छूना यौन अपराध नहीं’ वाले फैसले पर SC ने लगाई रोक

Related Articles

Back to top button