Video : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर डीके शिवकुमार हुए भावुक

रुझानों में कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है… सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया… सिद्धारमैया समेत सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद…रुझानों में कांग्रेस 129 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी 66 सीटों पर आगे है. जेडीएस 22 सीटों और अन्य 7 सीटों पर आगे हैं…

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए कर्नाटक से खुशी की खबर आई है। दरअसल वहां पर कांग्रेस की सरकार बनना तय नजर आ रहा है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस को वहां पर स्पष्ठ बहुमत मिल गया है।

इसके साथ उसे अपने दम पर सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पायेगा। कांग्रेस अभी 133 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 65  सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

वहीं जेडीएस 22 पर रुकती हुई नजर आ रही है।कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। मोदी ने बीजेपी की जीत का दावा किया था लेकिन अब इसका उल्ट नजर आ रहा है।

रुझानों में कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया। सिद्धारमैया समेत सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

कर्नाटक चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का असर पड़ता दिख रहा है. भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के 21 सीटों से गुजरी थी। इनमें से 17 पर कांग्रेस को जीत मिलती दिख रही है। 2018 में कांग्रेस ने इन सीटों में से सिर्फ पांच में जीती थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी आज शाम को कांग्रेस दफ्तर पहुंच सकते हैं।

उधर जानकारी मिल रही है कि विधायक दल की कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है और कौन होगा सीएम इस पर कल तय किया जायेगा।

स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि इसके लिए 50 कमरे बुक किये गए ताकि वहां पर बैठक हो सके। पूरी कांग्रेस पार्टी अभी जश्न का माहौल है।

Related Articles

Back to top button