ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, एक लाख से ज्यादा वीजा किए गए रद्द

जुबिली न्यूज डेस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इमिग्रेशन नीति को सख्त करते हुए बड़ा कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए हैं। इस फैसले को अवैध इमिग्रेशन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

सख्त इमिग्रेशन नीति का हिस्सा माना जा रहा फैसला

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। ट्रंप पहले ही अवैध प्रवासियों और वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर कड़ा रुख अपनाते रहे हैं।

छात्रों और वर्क वीजा धारकों पर भी असर संभव

जानकारों के मुताबिक, इस फैसले का असर स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा और टेम्परेरी वीजा धारकों पर भी पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस श्रेणी के वीजा सबसे ज्यादा रद्द किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-मऊ के घोसी उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, अजय राय बोले…

विपक्ष ने उठाए सवाल

ट्रंप प्रशासन के इस कदम पर विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करना मानवीय संकट को जन्म दे सकता है।

Related Articles

Back to top button