Tokyo Olympics : देखें-रविवार को INDIA का पूरा कार्यक्रम

जुबिली स्पेशल डेस्क

टोक्यों ओलम्पिक का दूसरा दिन भारतीय खिलाडिय़ों के लिए मिलाजुला रहा है। मीराबाई चानू ने जहां भारत को टोक्यो ओलम्पिक में पहला पदक दिलाया तो वहीं पुरुष हॉकी, टेबल टेनिस व टेनिस में का प्रदर्शन राहत देने लायक रहा है।

हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद सौरभ निशानेबाजी में पदक से चूक गए है। ऐेसे अब तीसरे दिन भारत पर सबकी नजरे होगी क्योंकि 25 जुलाई को मैदान में कई दिग्गज नजर आयेगे। टोक्यो ओलंपिक में मैरीकॉम, पीवी सिंधु और जी साथियान जैसे बड़े खिलाड़ी ताल ठोंकते नजर आयेगे।

एमसी मैरी कॉम, पीवी सिंधु, मनु भाकर और सानिया मिर्जा

रविवार को भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम

  • बैडमिंटन: सुबह 7:10 बजे- महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम केसेनिया पोलिकारपोवा (इस्राइल)
  • मुक्केबाजी: दोपहर 01:30 बजे: 51 किग्रा के शुरुआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य) दोपहर 03:06 बजे: 63 किग्रा के शुरुआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन)
  • हॉकी: दोपहर 03:00 बजे- पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया]
  • सेलिंग: सुबह 08:35 बजे- महिला वन पर्सन डिंघी, लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन सुबह 11:05 बजे- पुरूषों की वन पर्सन डिंघी, लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत के विष्णु सरवनन
  • नौकायन: सुबह 6 बजकर 40 मिनट- लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत)
  • निशानेबाजी: सुबह 05:30 बजे- महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर सुबह 06:30 बजे: स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन- पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा) सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार
  • टेबल टेनिस: सुबह 10:30 बजे- पुरुष एकल दूसरा दौर: जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग) दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर: मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)
  • टेनिस: सुबह 7:30 बजे से शुरू महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन)
  • तैराकी: दोपहर तीन बजकर 32 मिनट- महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, पहली हीट- माना पटेल

Related Articles

Back to top button