ये Video देखकर आपकी सांसें थम सकती है, रूस के शक्तिशाली बम को यूक्रेनियों ने कुछ इस तरह किया डिफ्यूज

जुबिली स्पेशल डेस्क

पूरे विश्व की नजर इस समय रूस और यूक्रेन पर लगी है। दोनों देशों के बीच जोरदार जंग देखने को मिल रही है। रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है लेकिन यूक्रेन भी उसको मुंह तोड़ जवाब दे रही है और भारी नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है।

युद्ध का 24वां दिन चल रहा है। हालांकि न तो रूस ने अपने कदम पीछे हटाया और न ही यूक्रेन ने घुटने टेके हैं लेकिन इस दौरान बेगुनाह की जान लगातार जा रही है। जंग के कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रूस और यूक्रेन की जंग का कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर रूस और यूक्रेन से जुड़ा एक दिल का दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को अगर देखा जाये तो इसमें दो बम निरोधक कर्मी एक रूसी बम को डिफ्यूज करते दिखायी पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चीन और नेपाल सीमा पर होने वाले हैं यह अहम बदलाव

यह भी पढ़ें : सैफई में होली पर जमा हुआ मुलायम सिंह का कुनबा

वायरल वीडियो में देखा जाये तो इसमें दो बम निरोधक कर्मी एक रूसी बम को डिफ्यूज पानी की बोतल की मदद से कर दिया है। महज 31 सेकेंड के इस वीडियो को लोग लगातार शेयर कर है।

यह भी पढ़ें : लुभावने वादे कर मुकर जाने वाले नेताओं को सज़ा नहीं दे सकता कोर्ट

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : …तब अखिलेश यादव जाग रहे होते तो आज मुख्यमंत्री होते

रूस की ओर से दागा गया एक रॉकेट बिना फटे जमीन पर गिरा पड़ा दिखायी पड़ रहा है। चारों ओर खौफ का माहौल है और हर कदम-कदम मौत नजर आ रही है लेकिन बम निरोधक कर्मी डिफ्यूज कर देते है। डिफ्यूज करने का तरीका भी एकदम अलग नजर आया और कारगर भी है।

Related Articles

Back to top button