‘किसान के पेट पर लात मारकर सरकार अपने मित्रों की जेब भर रही है’

न्यूज डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। आज प्रियंका ने एकबार फिर मोदी सरकार पर हमला किया।

कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर मोदी सरकार आरोप लगाया कि सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए. उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए। भाजपा सरकार होश खो रही है।’

उन्होंने कहा कि देश का किसान एक दिन जागेगा और सरकार को सावधान रहना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। वह कर दिन मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार को घेरती है।

कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगाकर देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है।

उससे पहले प्रियंका गांधी ने बचत बैंक खाते की ब्याज दर में कटौती को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि अभी देश को कौन कौन से दिन देखने बाकी हैं।

यह भी पढ़ें : चुनाव में भाजपा को कोसने वाले दुष्यंत ने समर्थन देने पर क्या कहा

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर बीजेपी व शिवसेना में रस्साकसी

यह भी पढ़ें : कमलेश तिवारी के बाद ये महिला बनीं हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button