बंधन में बंधने से पहले दुल्हन ने किया इनकार, इसलिए लौट गयी बारात

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। शादी जिंदगी का वह पल होता है जिसकी तैयारी न जाने कितने दिनों पहले से शुरू हो जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक सजे- धजे मंडप में लोग उस वक्त हैरान हो गए जब दुल्हन ने शराबी दुल्हे को अपना पति बनाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दुल्हा शराबी है। बारात बिना शादी के वापस लौट गई।

ये भी पढ़े: पति की हत्या कर घर में दफन किया शव, ऊपर बनाती रही खाना

ये भी पढ़े: पति की हत्या कर घर में दफन किया शव, ऊपर बनाती रही खाना

बता दें कि मामला मथुरा के यमुना पार का है। जहां गोकुल के लड़के की शादी मथुरा की लड़की के साथ तय हुई थी। बारात धूमधाम के साथ पहुंच गई थी, जिसमें लड़के ने शराब पी रखी थी। लड़की वालों ने इस बात की शिकायत किया की लड़का शराबी है।

मगर लड़का पक्ष शादी को लेकर अड़ा रहा। जब दुल्हन को इस बात की भनक पड़ी तो दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। लड़की ने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया।

लड़की के इंकार ने वरपक्ष का होश उड़ाकर रख दिया। लड़का पक्ष ने बहुत समझाने का प्रयास किया। दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। इधर बारात बिना दुल्हन के लौटने से तरह- तरह की बातें हवाओं में तैरती रही।

ये भी पढ़े: जबरन धर्म परिवर्तन पर मिलेगी सजा और गैरकानूनी होगी शादी

Related Articles

Back to top button