ब्राजील के बार में बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, 11 लोगों की मौत

न्यूज़ डेस्क

उत्तरी ब्राजील में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक बार में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर मोटरसाइकिल और तीन कारों से बार में पहुंचे थे। इस घटना में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हो गये जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राज़ील के अधिकारियों ने बताया है कि यह घटना ब्राजील के बेलेम शहर में हुई है।

उत्तरी पैरा स्टेट के नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, ब्राज़ील के बेलेम शहर के एक बार में कुछ बन्दूकधारियों ने उस समय गोलियां बरसा दी जब बार में लोग एन्जॉय कर रहे थे। इस घटना में करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। लेकिन एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है जो की घायल है।

जानकारी के अनुसार, घायल लोगों में छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं। बार में सात हमलावरों ने गोलीबारी की जोकि मोटरसाइकल और तीन कारों से बार में पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद से सभी फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button