शिवराज ने इस मामले में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक बालिका की असमय मृत्यु के संबंध में विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मामले में आज मुख्यमंत्री निवास में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी।

बैठक मुख्यमंत्री ने भोपाल में यौन शोषण कांड में पीड़िता की मौत के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना में दोषी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए।

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले ये खिलाड़ी हुई कोरोना की शिकार

ये भी पढ़े: बंगाल चुनाव को लेकर EC ने उठाया ये कदम

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, भोपाल कलेक्टर अवीनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मकरंद देउस्कर, संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: ‘हुनर हाट’ ने पांच लाख हुनरमंदों को दिलाये रोजगार के अवसर: नकवी

ये भी पढ़े: लालू की तबियत बिगड़ी, पिता का हाल जानने रांची पहुँचीं मीसा भारती

Related Articles

Back to top button