राहुल गांधी को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जुबिली न्यूज डेस्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल आज 51 साल के हो गए हैं। राहुल ने कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 19 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें। होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वहीं इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ  नेताओं समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें :  ‘वसुंधरा ही BJP और BJP ही वसुंधरा हैं’

यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड ने जारी की मार्किंग स्कीम, जानें कैसे बनेगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें :  ब्लैक फंगस के मामलों ने बढ़ाई चिंता, मुंबई में 3 बच्चों को गंवानी पड़ी आंख

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है ‘ऐसे अपराजेय योद्धा और भारत के जन-जन की आवाज श्री राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

यह भी पढ़ें : 10वीं-11वीं के नंबरों से तय होगा CBSC 12वीं का रिजल्ट, 31 जुलाई को घोषित होंगे नतीजे

यह भी पढ़ें :  रोनाल्डो की राह पर चला ये फुटबॉलर, हटाई बीयर की बॉटल, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें : भारत में अक्टूबर में शुरु हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर : रॉयटर्स पोल

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा कि मैं ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button