कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि जाने वाली सड़क

जुबिली न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

मौर्य ने यह भी कहा कि अयोध्या के अलावा, लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

डिप्टी सीएम मौर्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : कल्याण सिंह ने बताया था कहाँ झुकता है उनका सर

यह भी पढ़ें : डॉक्टरों की कोशिशें और वेंटीलेटर दोनों फेल, नहीं रहे कल्याण सिंह

यह भी पढ़ें : महबूबा ने किससे कहा कि सुधार जाओ वर्ना मिट जाओगे

यूपी के पूर्व सीएम एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर किया जा रहा है। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया गया है।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की संभावना है।

वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार नरौरा में होने की जानकारी मिलते ही रविवार को मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार नरौरा पहुंचे।

यह भी पढ़ें :  खुशखबरी : IIT वैज्ञानिकों का दावा, कोविड की तीसरी लहर की आशंका शून्य

यह भी पढ़ें :   चीन ने तालिबान की तरफ बढ़ाए दोस्ती के हाथ

Related Articles

Back to top button