क्या फडणवीस और शिंदे में अनबन चल रही है ?

जुबिली स्पेशल डेस्क
सामना के संपादकीय में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है।
उन्होंने सामना में एक लेख के माध्यम से दावा किया है कि दोनों के बीच पूरी तरह से दरार पड़ चुकी है और अनबन हो गई है।
इस लेख में आगे कहा गया है कि बीजेपी शिंदे और उनके लोगों के टैप करवा रही है। इस वजह से शिंदे पूरी तरह से टूट गए और शिंदे को साथ ये भी डर सता रहा है कि दिल्ली में एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। ऐसे में शिंदे राजनीतिक के शून्य पर जा पहुंचे हैं।

सामना में कहा गया है कि शिंदे अब तक सीएम न बनने पर काफी निराश है और सदमे में जीने पर मजबूर है। वो दोबारा सीएम बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

फडणवीस इस बात को जानते हैं कि शिंदे अब पूरी तरह से टूट गए है। संजय राउत ने ये दावा शिंदे की पार्टी के एक विधायक ने उन्हें विमान यात्रा के दौरान बातचीत में यह जानकारी दी।

विधायक के साथ हुई बातचीत का अंश
मैं- क्या शिंदे अब भी इसी दुख में हैं कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद नहीं मिला?

विधायक- वे इससे भी आगे समाधि की अवस्था में पहुंच गए हैं. शून्य में चले गए.

मैं- क्या शिंदे को सदमा पहुंचा है?

विधायक- वे मन से टूट गए हैं.

मैं- क्यों? क्या हुआ?

विधायक- हम आपके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और 2024 के बाद भी आप फिर से मुख्यमंत्री होंगे, चिंता मत करो। चुनाव में दिल खोलकर खर्च करें, ऐसा आश्वासन अमित शाह ने शिंदे को दिया था। शिंदे ने चुनाव में बहुत पैसा खर्च किया, लेकिन शाह ने अपना वादा नहीं निभाया और उन्हें लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। हालांकि शिंदे अब भी सीएम बनने की चाहत रखते हैं लेकिन बीजेपी अब पूरी तरह से उनको नुकसान पहुंचा रही है।

Related Articles

Back to top button