बढ़ते अपराध पर प्रियंका ने योगी से पूछा- जवाबदेही किसकी है?

जुबिली स्पेशल डेस्क

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल डाला है। बीते कुछ महीनों से कांग्रेस लगातार यूपी में योगी सरकार को घेरती नजर आ रही है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं।

उन्होंने रविवार को एक ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी अपराधमुक्त हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आँकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है?

ये भी पढ़े: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने क्यों की केआरके को अनफॉलो करने की अपील

ये भी पढ़े: कानपुर कांड : संघ परिवार से क्या है विकास दुबे का रिश्ता

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस टीम पर हमला कर 8 पुलिस कर्मियों को शहीद करने का मास्टरमइंड गैंगस्टर विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। पुलिस विकास दुबे को पकडऩे के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष योगी सरकार से तीखे सवाल पूछ रहा है। सपा से लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।

ये भी पढ़े: तापसी पन्नू पर क्यों भड़कीं कंगना की टीम, लगाया बड़ा आरोप

ये भी पढ़े: बड़े विभागों के लिए दबाव बना रहे हैं ‘महाराज’

Related Articles

Back to top button