आखिर किस बात से मुलायम हुए भावुक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का लंबी बीमारी के चलते बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीजेपी के कुनबे ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर देखी जा सकती है। बाबूलाल गौर भले ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हो लेकिन उनका ताल्लुक यूपी से भी रहा है।

दरअसल वह यूपी के प्रतापगढ़ में जन्मे हैं। ऐसे में यूपी से उनका खास रिश्ता रहा है। उनके निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी का संरक्षक मुलायम सिंह यादव गहरा शोक जताया है। उन्होंने पत्र जारी करके बताया कि आखिर कैसे उनके साथ बिताए कुछ अमूल्य क्षण बिताये हैं। मुलायम सिंह यादव ने जारी बयान में कहा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल यादव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
दूसरे दल में होते हुए भी उनसे मेरे आत्मीय संबंध थे। 2008 में जबलपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने सभी को चकित कर दिया था। प्रतापगढ़ के साधारण ग्रामीण परिवार में उनका जन्म हुआ। उनकी सादगी, उनक मन में गरीबों, शोषितों के लिए पीड़ा उनकी पहचना थी। जीवन भर उनके लिए वह लड़ाई लड़ते रहे। कुल मिलाकर मुलायम ने उनके निधन पर गहरा अफसोस जताया है।



