21 साल की सिनी शेट्टी बनीं Miss India 2022

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज मिला है। सिनी शेट्टी ने ये कामयाबी 31 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोडक़र हासिल किया है। मिस इंडिया 2022 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।

जहां सिनी के मिस इंडिया बनने का गौरव हासिल किया था। सिनी ने जहां ताज अपने नाम किया तो दूसरी ओर राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर से संतोष करना पड़ा।

वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर बनी है। इस इवेंट के लिए सिनी ने सिल्वर कलर का खास हाई स्लिट गाउन चुना था जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थी। भले ही 21 साल की सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हो लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था।

उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। उनको डांस करना काफी पसंद है और वो चार उम्र से नृत्य करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था।

मिस इंडिया कॉम्पटिशन में भी सिनी ने अपना एक खास डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था। सिनी के डांस को जजों के पैनल ने खूब सराहा था और जमकर उनकी तारीफ की थी।

इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव और डीनो मोरिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों भी शमिल थी। वहीं कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब ने यहां पर स्टनिंग परफॉर्मेंस देते हुए लोगों को रोमांचित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button