मनोज जरांगे का आमरण अनशन चौथे दिन, हाई कोर्ट ने  दिया ये आदेश

जुबिली न्यूज डेस्क

मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी है। हालांकि मंगलवार को उन्होंने पानी पीकर संकेत दिया कि वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। इस बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दोपहर 3 बजे तक आजाद मैदान खाली करने का आदेश दिया है।

हाई कोर्ट का सख्त रुख

कोर्ट ने कहा कि आंदोलनकारियों के पास विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। अदालत ने राज्य सरकार से सवाल किया कि जब आपको पता था कि 60 हजार से 1 लाख लोग मुंबई आए हैं तो आपने क्या कदम उठाए? कोर्ट ने साफ चेतावनी दी, “अगर 3 बजे तक मैदान खाली नहीं हुआ तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।”

जरांगे बोले- बातचीत के लिए तैयार, लेकिन मैदान नहीं छोड़ेंगे

जरांगे ने साफ कर दिया है कि जब तक मराठाओं को आरक्षण नहीं मिलता, वे मुंबई नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि कोई कानून नहीं तोड़ा गया है। जरांगे ने चेतावनी भी दी कि “अगर हमें गिरफ्तार किया गया या मुंबई से बाहर निकाला गया तो यह खतरनाक साबित होगा।”

सरकार से प्रमुख मांगें

  • मराठाओं को कुनबी जाति का दर्जा देने वाला सरकारी आदेश जारी किया जाए।

  • हैदराबाद और सतारा गजेटियर को लागू किया जाए।

  • ओबीसी कोटे में पात्र मराठा समुदाय के लिए ऋषि-सोयारे नियम लागू हो।

आजाद मैदान की स्थिति

आजाद मैदान में आंदोलनकारियों के लिए भाकरी-ठेचा भोजन की व्यवस्था की गई है। 50 ट्रक हर दिन हजारों लोगों के लिए खाना ला रहे हैं। आंदोलनकारी सड़कों पर फैला कचरा भी खुद साफ कर रहे हैं।

ट्रैफिक अपडेट

मुंबई पुलिस ने सीएसटी स्टेशन के सामने दादाभाई नौरोजी रोड से सभी वाहन हटाए, जिससे डीएन रोड और जेजे फ्लाईओवर का ट्रैफिक क्लियर हुआ है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में CRPF जवान तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button