ममता सरकार की कैबिनेट ने ली शपथ, जानिए टीम में कौन नया- कौन पुराना

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद अब सोमवार को 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें से 24 कैबिनेट मंत्री हैं और 10 को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री और 9 को राज्य मंत्री बनाया गया है।

तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह था। राजभवन में सभी कैबिनेट मंत्रियों को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई।

ये भी पढ़े:20 दिन में AMU में 19 प्रोफेसर की कोरोना से मौत, जतायी जा रही है ये आशंका

ये भी पढ़े: असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा

ममता की कैबिनेट में 43 मंत्री शामिल हुए हैं, जिसमें 25 पुराने चेहरे हैं जबकि 18 नए लोगों को जगह दी गई हैं। इनमें कुल 8 महिला मंत्री है। बता दें कि ममता बनर्जी ने 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी।

यहां खराब स्वास्थ्य के कारण अमित मित्रा, ब्रात्य बसु, रथीन घोष ने वर्चुअली शपथ ली। क्रिकेटर मनोज तिवारी, पूर्व आईपीसी अधिकारी हुमायूं कबीर जैसे नामचीन लोगों को ममता की कैबिनेट में पहली बार मौका मिला है। विभागों का बंटवारा हुआ है।

मंत्रियों के विभाग का आवंटन

छवि

छवि

Related Articles

Back to top button