700 यात्रियों को लेकर फंसी WATER ट्रेन

न्यूज़ डेस्क

देश में जगह जगह हो रही भीषण बारिश से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बारिश का कहर असम और मुंबई जैसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। यहां कईयों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही बहुत से लोगों के घर तबाह हो गये है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन की स्थिति और भयावह हो गई है। ट्रेन के संचालन की स्थिति यह है कि बीती रात महालक्ष्मी एक्सप्रेस मुंबई से रवाना हुई थी। लेकिन अधिक जलभराव के कारण ट्रेन बीच में ही फंस गई। इसके अलावा मुंबई एअरपोर्ट पर करीब 12 उड़ाने भी रद्द कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुंबई से रवाना हुई महालक्ष्मी एक्सप्रेस जलभराव के कारण  बदलापुर और वानगनी के बीच फंस गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में करीब 700 यात्री फंसे हुए है। मुंबई में कई ऐसे स्टेशन है जिनके बाहर करीब चार फीट से जायदा पानी भर गया है। महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरअफ की टीम आठ बोट को लेकर मौके से रवाना कर दी गई है। इसके अलावा एयरफोर्स के दो हेलीकाप्टर भी घटना स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंच चुके है। साथ हि यात्रियों के पास राहत सामग्री पहुँचाने में लग गये है।

 

महालक्ष्मी एक्सप्रेस से अब तक करीब 300 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, बाकी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। महालक्ष्मी एक्सप्रेस से अब बुजुर्गों को निकाला जा रहा है। इसके अलावा ट्रेन में नौ गर्भवती महिलाएं भी फंसी है।  जिसमें एक महिला की लेबर पैन होने की वजह से तबियत बिगड़ गयी है। हालांकि, एनडीआरअफ की टीम उस महिला तक पहुंच गई है।

मुंबई में हर साल इस तरह होने वाली बारिश मुंबई वासियों के लिए कहर बनकर आती है। स्टेशन के बाहर कई फीट ऊपर तक पानी भर गया है। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यहाँ की लोकल ट्रेन 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही है। इसके अलावा कई स्टेशनों में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

Related Articles

Back to top button