Lockdown: कल PM मोदी देंगे देश को संदेश, वीडियो करेंगे शेयर

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को सम्बोधित करेंगे। हालांकि इस बार सम्बोधन सीधे नहीं होगा। बल्कि प्रधानमंत्री एक छोटा वीडियो संदेश सभी से साझा करेंगे। 3 अप्रैल सुबह 9 बजे नरेंद्र मोदी का यह वीडियो रिलीज होगा।

उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया के जरिए आएगा या किसी और तरीके से रिलीज किया जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद तमाम लोग इसे देख सकेंगे।

ये भी पढ़े: डॉक्टर्स पर आखिर क्यों उतारा था गुस्सा, खुद कनिका ने बतायी वजह

प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। महामारी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन है। 15 दिन में यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री तीसरी बार देश को संदेश देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री कोई नया ऐलान कर सकते हैं।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत भी हो चुकी है। सरकार ने 14 मार्च तक सभी जरूरी सेवाएं बंद कर रखी हैं। पूरा देश लॉकडाउन है।

ये भी पढ़े: ’15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म!’ अरुणाचल CM का ट्वीट, फिर बोले …

बता दें गुरुवार दोपहर ही प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। देश में राज्यवार स्थिति का जायजा लिया था।

अमेरिकी में कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल एमरजेंसी घोषित कर दिया था। लोगों से बाहर ना निकलने की अपील की गई थी। अमेरिका ने अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। यूरोप से आने वाले लोगों (ब्रिटेन) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

ऐसे में भारत में भी अमेरिका की तर्ज पर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स, ट्रेन सेवाएं और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट पहले ही बंद किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

ये भी पढ़े: लखनऊ में क्यों लगा है ये पोस्टर-कृपया मिलने न आएं, पढ़कर वापस चले जाएं

Related Articles

Back to top button