यूपी में फिर लागू हुआ लॉकडाउन

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी।

ये भी पढ़े: यूपी चुनाव के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाएंगी प्रियंका गांधी

ये भी पढ़े: तो क्या अब नेपाल में नहीं दिखेंगे भारतीय चैनल के प्रसारण

उत्तर प्रदेश सरकार ने दोबारा लॉकडाउन करने का फैसला तब लिया है जब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार की ही बात करें तो राज्य में रिकॉर्ड 1248 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 32 हजार 362 हो गई है।

हालांकि राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट अन्य राज्यों के मुकाबले ठीक हैं। राज्य में फिलहाल 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या 862 है।

ये भी पढ़े: विकास दुबे का बड़ा क़बूलनामा

ये भी पढ़े: महाकालेश्वर ने जीवनदान दिया और यूपी पुलिस हाथ मलती रह गई

Related Articles

Back to top button